राज्य - मध्य प्रदेश

भोपाल (ईएमएस)।  प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लंबित प्रवेश दर्ज कराने के लिए एमपी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। आयोग के सचिव देवेंद्र गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब निजी विश्वविद्यालय लगातार विभाग के माध्यम से पुराने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने का दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और सचिव देवेंद्र गुर्जर के बीच पिछले कुछ समय से कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर खींचतान चल रही थी। चर्चा है कि एमपी ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने के मुद्दे पर भी राय अलग-अलग थी। सचिव देवेंद्र सिंह गुर्जर अपनी ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और वे नहीं चाहते थे कि आयोग ऐसा कोई निर्णय ले, जिससे उसकी निष्पक्षता और स

27-Jul-2026

भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लंबित प्रवेश दर्ज