ट्रेंडिंग
15-Aug-2026
...


- महिला आरक्षण पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला - 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था कानून नई दिल्ली, (ईएमएस)। महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिए गए उल्लेख को ‘बेईमानी भरा दावा’ बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोहरे रवैये की राजनीति कर रही है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ सितंबर 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित हुआ था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कथित ‘दोहरे पाखंड’ के कारण यह कानून 2024 के लोकसभा चुनाव से लागू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग करती रही है और पार्टी का रुख स्पष्ट है कि इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या में बदलाव की जरूरत नहीं होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि 2029 के चुनाव से मौजूदा संसदीय ढांचे के भीतर ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए।