::परिजनों को पेढ़ी के बारे में जानकारी ही नहीं थीं:: इन्दौर (ईएमएस) शिक्षा विभाग की सहकारी संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा एवं वरिष्ठ संचालक भगवतीप्रसाद पंडित ने एक भावनात्मक पहल के तहत संस्था सदस्य स्व दौलतप्रसाद खांडेगर की पत्नी कमलाबाई खांडेगर को फैमेली फंड व मृत सदस्य की संस्था में सेविंग, अनिवार्य अमानत, शेयर खाते में जमा राशि का चेक प्रदान किया। मृत सदस्य दौलत प्रसाद के परिवार को संस्था और इसके कर्मचारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी नहीं थी। 7 दिन पूर्व जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने औपचारिक दस्तावेज पेश किए। इसके बाद संस्था अध्यक्ष और वरिष्ठ संचालक ने स्व. खांडेगर के परिवार को प्रदान की जाने वाली राशि तुरन्त स्वीकृत कर उनकी पत्नी कमलाबाई खांडेगर को परिवार सहायता योजना के तहत 92,657 की राशि प्रदान की। इस अवसर पर उनके पुत्र रोहित खांडेगर, परिजन एवं संस्था की कर्मचारी प्राची सेंगर उपस्थित थी। बता दें कि स्व दौलतप्रसाद खांडेगर का निधन सन् 2009 में ही हो गया था परन्तु परिवार के सदस्यों को पेढ़ी की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। इन्दौर/ 19 अगस्त 2026