राज्य
19-Aug-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जाबालीपुरम के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास संकीर्तन महोत्सव के 20वें दिवस पर श्याम नगर कॉलोनी, गढ़ा स्थित श्रीमती गौतम के निवास पर प्रातः हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सानिध्य में मंगलाचरण एवं गुरु वंदना के साथ भव्य संकीर्तन संपन्न हुआ। संयोजक देवेंद्र नेमा ने बताया कि संस्कारधानी जबलपुर में श्रावण मास की अमृत बेला में विभिन्न घरों और स्थानों पर हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपरा एवं विरासत को जीवंत किया जा रहा है। महोत्सव की अगली कड़ी में ग्रीन सिटी स्थित रामजी सोनी के निवास पर संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुनीता राकेश पांडे, दिनेश त्रिपाठी, डॉ. संदीप नेमा, सुदेश श्रीवास्तव, चंद्रभूषण मिश्रा, सीपी खत्री, प्रभाकर चतुर्वेदी, विजय तिवारी, सत्य प्रकाश नामदेव, केएल दीक्षित, मोहित तिवारी, रज्जू सोनी, विशाल पंड्या, नरेश कहार, मोनी विश्वकर्मा, अतुल पटेल, जुगल किशोर, शंकर नामदेव, वीरबहादुर पटेल, सुजीत चौरसिया एवं देवेंद्र नेमा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 02.05