राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। थाना गोसलपुर क्षेत्र के कैथरा घाट में हिरण नदी के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम कैथरा निवासी परमलाल दाहिया ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता गांव में कोटवार हैं और दोपहर करीब 2 बजे कैथरा घाट में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई गई है। उसने नीले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। प्रारंभिक तौर पर मौत पानी में डूबने से होना बताया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 02.00