राज्य
19-Aug-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। थाना बरेला की गौर चौकी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सालीवाड़ा सिद्धबाबा मोहल्ला निवासी रजनी झारिया ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी तानिया झारिया ने पंखे से चुनरी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 01.59