राज्य
19-Aug-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। थाना लॉर्डगंज क्षेत्र में जर्जर मकान की दीवार में बने छेद के रास्ते अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान और नकदी ले गए। तमरहाई चौक निवासी 87 वर्षीय राजा इंदुरख्या ने पुलिस को बताया कि अंधेरदेव में मस्जिद के सामने उनका पुराना क्लीनिक है। मकान की पिछली दीवार से ईंटें निकालकर पहले भी चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवार का छेद बंद कराने की समझाइश दी थी, लेकिन बारिश और मजदूर-मिस्त्री नहीं मिलने के कारण उसे बंद नहीं कराया जा सका। इसी रास्ते से चोर पीतल की टंकी, लोहे का चेस्ट स्टैंड, बिजली के बोर्ड, करीब 35-40 किलो वजनी मशीन का ट्रांसफार्मर और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 01.59