राज्य
19-Aug-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 27 अगस्त से पेंशन का आधिकारिक पत्र मिलना शुरू होगा। इस अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में योजना की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समितियों के काम की सराहना करते हुए प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी आवेदन में जानकारी संदिग्ध मिलने पर उसकी पूरी जांच की जाए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/ 19 /अगस्त /2026