राज्य
19-Aug-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। थाना बेलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मनकेड़ी में खेत की टपरिया से समर्सिबल पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान कमलेश सिलावट ने पुलिस को बताया कि उसने टपरिया में बटाई पर लिया हुआ साढ़े सात एचपी का समर्सिबल पंप रखा था। 14 अगस्त की शाम पंप टपरिया में मौजूद था, लेकिन 15 अगस्त की सुबह वह गायब मिला। पंप की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गांव के नीलेश गौड़ ठाकुर ने उसे बताया कि 15 अगस्त की रात जितेंद्र गौड़ और अशोक प्रजापति मोटरसाइकिल से एक समर्सिबल पंप ले जाते दिखाई दिए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 01.58