नई दिल्ली (ईएमएस)। ऐतिहासिक रेलवे पुल, पुल बंगश को आखिरकार नए स्वरूप में ढालने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे लाइन के ऊपर बने ब्रिटिश कालीन पुल को ऊंचा करने और इसके पुनर्निर्माण के लिए 13 अगस्त से इसे अगले डेढ़ साल (18 महीने) के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत पुल के साथ-साथ करीब 500 मीटर लंबी सड़क और साथ ही अन्य सुविधाओं की लाइन डालने का कार्य किया जाना है। लेकिन, इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के शुरू होने के साथ ही पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में पहले से कराह रही यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सदर बाजार, मोरी गेट, आजाद मार्केट, डिप्टीगंज, खारी बावली समेत अन्य बाजारों में लंबा जाम बढ़ गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/ 19 /अगस्त /2026