जबलपुर, (ईएमएस)। थाना गोरखपुर क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक से मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। चौधरी मोहल्ला रामपुर निवासी 18 वर्षीय पंकज चौधरी ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात वह दिनेश चौधरी के साथ खड़ा था। इसी दौरान शनि बाटा वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-घूंसों से मारपीट की और चाकू से हमला कर पेट में चोट पहुंचा दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग पर चाकू से हमला......... थाना हनुमानताल क्षेत्र के भानतलैया बकरा मार्केट में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सिंधी कैंप निवासी किशोर ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की शाम वह बकरा मार्केट में खड़ा था। इसी दौरान भानतलैया निवासी मयंक ने उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर उसकी कमर में चोट पहुंचा दी। विशाल खटीक और कुनाल खटीक ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 01.58