नई दिल्ली (ईएमएस)। सैनिक फार्म कालोनी के निर्माण और वैधता से जुड़े मामलों पर एक बैठक कर दो माह के अंदर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया। एक दशक से लंबित पड़ी सैनिक फार्म से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, दिल्ली सरकार, डीडीए, एमसीडी के अधिकारियों से कहा कि वे एक बैठक करें और सैनिक फार्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें। पीठ ने कहा कि बैठक का नतीजा नवंबर में होने वाली अगली सुनवाई से पहले पेश की जाए। अदालत ने कहा कि बैठक के बाद सरकार को कोई योजना, नीतिगत फैसला या सैद्धांतिक फैसला लेकर सामने आना चाहिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/ 19 /अगस्त /2026