राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। सावन माह के पावन अवसर पर गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंददास महाराज के पावन सानिध्य में आज भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य काशी श्रृंगार किया गया। काशी के आध्यात्मिक स्वरूप को दर्शाते हुए मंदिर परिसर को आकर्षक रूप में सजाया गया, जहां सायंकाल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजन-अर्चन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रृंगार एवं सेवा में सुषमा केसरवानी, मनप्रीत बजवा, संगीता परिहार, किरण साहू एवं रश्मि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा भगवान गुप्तेश्वर महादेव की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की। सुनील साहू / मोनिका / 19 अगस्त 2026/ 01.54