सोनीपत (ईएमएस)। हरियाणा के सोनीपत जिले की मार्मिक घटना को लोग अभी भूले ही नहीं होंगे कि अब दक्षिण दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में इसी तरह हैरान करन देने वाली घटना सामने आई। कालकाजी में किराए के कमरे पर पांच दिन से 75 वर्षीय संगीतकार पिता का शव सड़ता रहा, जबकि मात्र पांच किलोमीटर दूर लाजपत नगर से बच्चों को उनका हाल लेने की भी फुर्सत नहीं मिली। 14 अगस्त की रात को दुर्गंध आने पर जब लोगों ने पुलिस बुलाई और बेटों को सूचना दी तो बेटों ने रात के समय आने से ही मना कर दिया। अगले दिन भी बच्चे नहीं आये। पुलिस के दबाव बनाने पर 16 अगस्त को बेटे मार्चरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए शव ले गए। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी के मुताबिक रबी डे गोविंदपुरी एक्सटेंशन में मकान नंबर 1740/5, ग्राउंड फ्लोर पर पिछले तीन वर्षों से रह रहे थे। 14 अगस्त की रात कालकाजी थाने की टीम को रात 11 बजे कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/ 19 /अगस्त /2026