राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। हरी नगर एक्सटेंशन के ए ब्लाक में पिछले करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति होने के कारण लोग परेशान हैं। नलों से आने वाला पानी इतना गंदा है कि उसे घरेलू कामकाज में इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो रहा है। पानी में गंदगी और बदबू की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। दूषित पानी के इस्तेमाल से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने का डर बना हुआ है। लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड से पाइपलाइन की जांच कराने और पानी की गुणवत्ता की जांच कर जल्द समस्या दूर करने की मांग की है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/ 19 /अगस्त /2026