राज्य
30-Jul-2026
...


- एडहॉक स्कूलों के प्रांतीयकरण की मांग, सरकार से नए नियम तत्काल वापस लेने की अपील आइजोल (ईएमएस)। मिजोरम में एडहॉक स्कूलों के शिक्षकों ने राज्य सरकार की नई नियमावली के विरोध में बुधवार को आइजोल में जोरदार प्रदर्शन किया। मिजोरम गवर्नमेंट एडहॉक-एडेड हाई स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (MIGAHTA) के बैनर तले शिक्षकों ने सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और एडहॉक हाई स्कूलों के पूर्ण प्रांतीयकरण की मांग की। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार द्वारा जारी नए नियमों से उनके स्कूलों की प्रशासनिक स्थिति कमजोर होगी। सरकार कुछ स्कूलों को लंपसम ग्रांट-इन-एड श्रेणी में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है, जिसका शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया है। सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी एसोसिएशन के अध्यक्ष एफ. वनलालछुआंगा ने कहा कि यदि सरकार ने नए नियम तत्काल वापस नहीं लिए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार तक जारी रहेगा। छात्र संगठन ने संभाली मध्यस्थता की जिम्मेदारी इस विवाद को सुलझाने के लिए मिजोरम के प्रमुख छात्र संगठन मिजो जिरलाई पॉल (MZP) ने मध्यस्थता शुरू की है। शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने एमजेडपी नेताओं से मुलाकात कर शिक्षकों की मांगों पर चर्चा की। वहीं छात्र संगठन ने शिक्षकों के प्रतिनिधियों से भी अलग बैठक कर समाधान का रास्ता तलाशने का प्रयास किया। गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षक काला बिल्ला अभियान, नो टीचिंग डे और सामूहिक अवकाश जैसे कई चरणों में आंदोलन कर चुके हैं, जिससे राज्य के कई स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।