- सोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर पर नई दिल्ली (ईएमएस)। देशभर सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोने के दाम पर दबाव बना हुआ है इसके कारण कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,440 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में अधिक हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी के भाव में तेज नरमी जारी है। सोना 4,019 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद $21.60 की गिरावट के साथ 3,987.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 4,008.80 डॉलर था। इसी तरह, चांदी 57.59 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ $56.68 पर आ गई, जो इसके 58.08 डॉलर के पिछले बंद भाव से नीचे है। दोनों कीमती धातुएं इस साल दर्ज किए गए अपने उच्चतम स्तरों से काफी लुढ़क चुकी हैं। सतीश मोरे/25जून ---