व्यापार
29-Jun-2026
...


- सोना 1,43,969 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,20,720 रुपए प्रति किलोग्राम नई दिल्ली (ईएमएस। सोने और चांदी के वायदा भाव में सोमवारको शुरुआती तेजी कायम नहीं रह सकी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में कारोबार के दौरान कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई और भाव गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती तेजी के बाद 193 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यह 18 रुपये की तेजी के साथ 1,44,180 रुपये पर खुला था। वहीं, चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट भी 684 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर था, जबकि इसने 376 रुपये के उछाल के साथ 2,21,780 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,084.90 डॉलर प्रति औंस पर, जबकि चांदी 0.55 डॉलर की कमी के साथ 58.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ था। सतीश मोरे/29जून ---