व्यापार
25-Jun-2026
...


- सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार मुंबई (ईएमएस)। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों ने जोरदार बढ़त के साथ दस्तक दी। सुबह शुरुआत में निफ्टी 50 सूचकांक 93.25 अंकों की उछाल के साथ 24,114.90 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 311 अंकों की मजबूती लेकर 77,301.27 के स्तर पर पहुंच गया। प्रमुख शेयरों में रही तेजी तेजी वाले शेयरों की बात करें तो निफ्टी 50 में इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा फायदे में रहे। इन शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। व्यापक बाजार और सेक्टरों का प्रदर्शन व्यापक बाजार में भी निवेशकों का उत्साह देखने को मिला, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टोरल स्तर पर, निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी सूचकांकों ने शानदार प्रदर्शन किया और हरे निशान में मजबूती से डटे रहे, जबकि निफ्टी मेटल और मीडिया इंडेक्स अपेक्षाकृत कमजोर दिखाई दिए। यह बाजार में चौतरफा खरीदारी का संकेत देता है। सतीश मोरे/25जून ---