व्यापार
22-Jun-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 94.36 पर खुला। यह पिछले बंद के स्तर से 4 पैसे कमजोर रहा। हालांकि, यह पिछले सप्ताह की मजबूती के बाद हुआ है, जब रुपये ने 0.8 फीसदी की शानदार वापसी की थी। यह लगभग 3 महीनों में उसका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। उस दौरान रुपया 94.18 के कई महीनों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया था और मई के रिकॉर्ड निचले स्तर 97 से संभल गया था। सतीश मोरे/22जून ---