व्यापार
19-Jun-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.20 पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में तेजी आने की उम्मीद के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों और विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार से रुपया सकारात्मक रुख के साथ खुला। रुपये का समग्र रुझान सकारात्मक बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.30 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मजबूती के साथ बढ़कर 94.20 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो इसके पिछले बंद भाव से 20 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 10 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.40 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.92 पर रहा। सतीश मोरे/19जून ---