व्यापार
18-Jun-2026
...


- सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा ‎फिसला, निफ्टी भी 24,058 पर मुंबई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी सुस्ती के साथ हुई और बाजार लाल निशान में आ गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 111.23 अंक गिरकर 77,044.39 के स्तर पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,058.85 पर पहुंच गया। बीएसई का बेंचमार्क 108.95 अंक बढ़कर 77,264.57 पर और निफ्टी 44.25 अंक बढ़कर 24,132.60 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। पिछले चार कारोबारी दिनों में, बीएसई बेंचमार्क 3,323.07 अंक बढ़ा और निफ्टी 924.1 अंक बढ़ा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 प्रतिशत गिरकर 78.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। प्राथमिक बाजार में भी गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। रियासत लाइफस्टाइल और एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल रहे हैं। दोनों इश्यू पूरी तरह फ्रेश इक्विटी शेयरों पर आधारित हैं और इनके जरिए कंपनियां पूंजी जुटाने की तैयारी में हैं। एसएमई प्लेटफॉर्म पर चार आईपीओ दूसरे दिन के सब्सक्रिप्शन चरण में प्रवेश करेंगे। इनमें लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग, लियोटेक इंडस्ट्रीज, दीक्षा पॉलिमर्स और क्ले क्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से दीक्षा पॉलिमर्स और क्ले क्राफ्ट के इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयर जारी करने पर आधारित हैं। सतीश मोरे/18जून ---