व्यापार
17-Jun-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे बढ़कर 94.52 पर बंद हुआ जबकि पिछले सत्र में 94.56 पर बंद हुआ था। सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 94.46 रुपय के स्तर पर खुला। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुकूल परिस्थितियों से भारतीय रुपये में मजबूती देखने को मिली है। वहीं गत दिवस अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में हल्की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 के स्तर पर पहुंच गया। इस मजबूती के पीछे दो मुख्य कारक जिम्मेदार रहे। पहला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट, जिससे आयात बिल कम होने की उम्मीद जगी। दूसरा, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव में कमी आना, जिससे वैश्विक बाजार में स्थिरता का माहौल बना। ईएमएस 17जून 2026