व्यापार
17-Jun-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों में कमी आई है। आज सुबह सोने की शुरुआत कमजोर रही। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल आया। आज सुबह सोने की वायदा कीमतें 1,52,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,49,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। दूसरे ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव नरमी और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त अनुबंध 291 रुपये टूटकर 1,52,800 रुपये के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,53,091 रुपये था। एक समय यह अनुबध 191 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,800 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे। दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध 452 रुपये बढ़कर 2,50,557 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,50,105 रुपये था। ये 2,50,558 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 2,49,973 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में कमजोरी रही जबकि चांदी में बढ़त दर्ज की गयी। कामेक्स पर सोना आज 4,352.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद प्राइस 4,354.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,351.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 70.13 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 70.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 70.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। ईएमएस 17जून 2026