राज्य
16-Jun-2026
...


गांव से लेकर वैश्विक मंच तक भारत की बढ़ी ताकत, मोदी नेतृत्व में बदली देश की दिशा और दशा अलीगढ़ (ईएमएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत किया गया और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा गया। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, श्रम पेंशन योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों, श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंदों को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज गांवों तक शहरों जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। उत्तर प्रदेश जहां कभी खराब सड़कों और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, वहीं आज एक्सप्रेस-वे और बेहतर आधारभूत संरचना उसकी नई पहचान बन चुके हैं। कृषि उत्पादन, खरीद व्यवस्था, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की देन है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ जरूरतमंदों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भारत आज विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो चुका है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष जनविश्वास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। गांव-गांव तक सड़क, बेहतर परिवहन व्यवस्था और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादों का निर्माण ही नहीं कर रहा, बल्कि अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है। इस अवसर पर मुकेश लोधी, कमल अग्रवाल, अंबिका चैधरी, चंद्रमणि कौशिक, हनुमंत राजपूत, हेमलता गुप्ता, प्रदीप सिंह चैधरी, रामसखी कठेरिया, कमल सिंह, शिवनारायण शर्मा, आशीष गौड़, डॉ. संजय चैधरी, डॉ. चितरंजन, बीएसए आलोक कुमार सिंह, पीयूष दत्त शर्मा, सोनू चैधरी, संजय शर्मा, घमंडी सिंह यादव, राकेश सिंह, चन्द्रमणि कौशिक, संजय चैधरी, हरवीर सिंह, आशीष सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।