राज्य
16-Jun-2026
...


- संस्था के 10वें स्थापना दिवस पर कोर कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारी, उज्जैन से हुई थी शुरुआत इंदौर (ईएमएस)। समाज एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को वैश्विक पहचान दिलाने वाली संस्था नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस गौरवशाली अवसर पर संस्था की कोर कमेटी द्वारा डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्थापना 16 जून 2016 को मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक स्वर्गीय अशोक लुनिया की प्रेरणा से की गई थी। यह संस्था देश-विदेश के उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है जिन्होंने समाज, शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोर कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. विनायक के नेतृत्व में संस्था विश्वभर के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को नई पहचान प्रदान करते हुए समाज को प्रेरित करने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से करेगी। - 16 जून 2026