खेल
19-Aug-2026


लीड्स (ईएमएस)। इंग्लैंड के नये कप्तान जो रुट ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरु हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर कहा कि उनकी टीम को कुछ भी बदलने की जरुरत नहीं हैं। रूट ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। छोटी-छोटी चीजें ही बड़ा बदलाव ला सकती हैं। मेरा मानना ​​है कि हमें उन अच्छी चीजों को बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए जो हम कुछ समय से कर रहे हैं, वे चीजें जिन्हें पूर्व कप्तानी बेन स्टोक्स और पूर्व कोच ब्रैंडन मैकुलम) ने लंबे समय तक लागू किया थहै। रूट ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक तरीका नहीं है। उन्होंने हालातों के अनुसार ढलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, आपको हालातों के अनुकूल होना होगा। पांच दिनों तक खेल कभी एक जैसा नहीं रहता; अलग-अलग चुनौतियां होती हैं और आपको पूरे समय उतार-चढ़ाव के साथ तालमेल बिठाना होता है। अपनी दूसरी कप्तानी पारी के बारे में बात करते हुए रूट ने अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, मैंने जब पहली बार कप्तानी संभाली थी, तब की तुलना में मैं एक अलग खिलाड़ी और इंसान हूं। रूट ने अपने अनुभव को लेकर कहा। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं एक अद्वितीय स्थिति में हूं, जहां मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए 60 से ज्यादा मैचों का कप्तानी अनुभव है। वहीं इस बार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं बदलना चाहूंगा और थोड़ा अलग तरीके से करूंगा। उन्होंने आगे कहा, मुझे एक कदम पीछे हटने, एक अलग माहौल, अलग कोच और कप्तान के साथ खेलने आ अवसर मिला है। कई मायनों में मैं किसी भी दूसरे इंग्लैंड कप्तान जितना ही तैयार महसूस करता हूं जो पहले रहा हो, और इतना अनुभव होना बहुत कीमती है। गौरतलब है कि 35 वर्षीय जो रूट पूर्व में 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं और अब एक नए सिरे से टीम की बागडोर संभाल रहे हैं। अब देखना है कि अपनी कप्तानी की दूसरी पारी में वह कितना सफल रहते हैं। ईएमएस 19 अगस्त 2026