खेल
19-Aug-2026


सिनसिनाटी (ईएमएस)। बेलारुस की आर्यना सबालेंका, रुस की मीरा एंड्रीवा और गत विजेता अमेरिका की कोको गाफ अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिनसिनाटी ओपन टेनिस के महिला एकल के चौथे दौर में पहुंच गयी है। सबालेंका ने चीनी खिलाड़ी वांग शिन्यु को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर 54 मिनट में ही मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ ही सबालेंका 45वीं बार किसी डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट के राउंड ऑफ 16 में पहुंची हैं। इसके अलावा, सबालेंका ने अब डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट्स में 50 हासिल की है। इस प्रारूप के शुरू होने के बाद से वह ऐसा करने वाली सेरेना विलियम्स और इगा स्वियाटेक के बाद केवल तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पांचवी वरीयता प्रापत एंड्रीवा ने भी एक कड़े मुकाबले में नंबर 32 सीड जेनिज़ त्ज़ेन को 6-1, 7-6(5) से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। करीब पौने दो घंटे तक चले इस मुकाबले में एंड्रीवा ने अपने अनुभव और कौशल का अच्छ प्रदर्शन किया। अब एंड्रीवा का मुकाबला मार्टा कोस्त्युक से होगा। एक अन्य मुकाबले में गॉफ ने अमेरिका की ही साथी खिलाड़ी एन ली को 6-1, 7-6 (3) से हराकर चौथे दौर में जगह पक्की की। इस जीत के साथ गॉफ अपने करियर के 36वें डब्ल्यूटीए 1000 चौथे राउंड में पहुंच गई हैं, जिसमें इस सीजन के छह इवेंट शामिल हैं। ईएमएस 19 अगस्त 2026