क्षेत्रीय
15-Jul-2026
...


भिंड (ईएमएस) भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग-719 नयागांव थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर कट गया। हादसे के बाद ट्रक भी हाईवे पर पलट गया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, नयागांव थाना क्षेत्र के ओझा गांव निवासी विजय पुत्र प्रहलाद जाटव और ईशु पुत्र पुजारी जाटव स्कूटी से गोहद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे आलू से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ईशु गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में घायल को ग्वालियर रेफर किया सूचना मिलते ही नयागांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर मृतक का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर लिया है |