बिलासपुर (ईएमएस)। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस 2.0 और 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जनप्रतिनिधियों और सदस्यों को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाएं लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि ग्राम सभाएं लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और ग्रामीण विकास की दिशा तय करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। आवास प्लस 2.0 की प्राथमिकता सूची पर होगी मुहर बैठक में आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची पर विशेष चर्चा की गई। पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन के साथ प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। 2.28 लाख से अधिक ग्रामीणों का हुआ सर्वे, नए नाम जोडऩे का प्रावधान नहीं योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत 2 लाख 28 हजार 336 ग्रामीणों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें बिल्हा जनपद के 61,894, कोटा के 42,955, मस्तूरी के 74,164 और तखतपुर के 49,323 हितग्राही शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्रता का निर्धारण केवल सर्वेक्षण में शामिल हितग्राहियों के आधार पर किया जाएगा और ग्राम सभा में नए नाम जोडऩे का कोई प्रावधान नहीं है। बैठक में बताया गया कि 24 जून को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।