- सायबर क्राइम की राष्ट्रीय हेल्प लाइन में गुहार लगाने के बाद दर्ज हुई एफआईआर - साढ़े तीन साल पहले ठेकेदार के साथ हुआ था पॉच लाख का सायबर फ्रॉड भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने सायसबर सेल से मिली केस डायरी के बाद सायबर ठगी का मामला कायम किया है। यह फ्रॉड फरियादी के साथ करीब साढ़े तीन साल पहले हुआ था। सूत्रो के मुताबिक पीड़ित ने पहले बागसेवनिया पुलिस से संपर्क किया था, महीनो तक कार्यवाही न होने के बाद ठगी का यह मामला सीएम हेल्प लाइन में भी पहुचां था। आखिरकार फरियादी ने सालो तक परेशान होने के बाद पुलिस ने उन्हें इसकी शिकायत सायबर क्राइम की राष्ट्रीय हेल्प लाइन में करने की सलाह दी। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमलतास गृह निर्माण सोसायटी के कृष्णा टॉवर में रहने वाले देवेंद्र सिंह पिता भीष्मपाल सिंह (38) ठेकेदारी का काम करते हैं। नवंबर, 2022 में उन्होनें सीमेंट बुक कराने के लिये मुंबई की जेके लक्ष्मी कंपनी से सीमेंट लेने के संबध में फोन पर बातचीत की थी। फोन पर सौदा तय होने के बाद कंपनी के खाते में 5 लाख 10 हजार रुपए डाल दिए। रकम डालने के बाद भी सीमेंट नहीं आया। जब उन्होनें उस नंबर पर दोबारा संपर्क किया जिस पर सीमेंट बुंकिग की बातचीत हुई थी, वह नबंर बदं आने लगा। फरियादी ने कंपनी से संपर्क किया तब उसे बताया गया की उसने जिस एकांउट में पैसा डाला है, वह जेके लक्ष्मी कंपनी का नहीं हैं। इसके बाद पीड़ित बागसेवनिया थाने पहुंचा। शिकायत करने के बाद भी महीनों तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ठेकेदार देवेंद्र सिंह ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह कई महीनो तक थाने और सीएम हेल्प लाइन के कर्मचारियों की कार्यवाही से जूझते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आखिरकार कुछ दिनो पहले उन्हें थाना पुलिस ने इसकी शिकायत सायबर क्राइम के राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 पर करने की सलाह दी। देवेंद्र सिंह ने बीती 30 अप्रैल को 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सायबर क्राइम ब्रांच ने मामले की शुरुआती जांच की। जॉच में सामने आया की फरियादी ठेकेदार ने जिस खाते में पैसा डाला उसका बैंक झारखंड के बोकारो स्टील सिटी का था। पुलिस का मानना है, कि पीड़ित सायबर ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद केस डायरी कटारा हिल्स थाने को भेजी गई, आखिरकार हताश हो चुके फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 17 जून को जालसाजी का मामला कायम कर लिया है। आगे की जॉच करते हुए पुलिस की और से संबधित बैंक को नोटिस भेजकर उस खाता धारक की जानकारी तलब की गई है, जिसके एकाउंट में फरियादी की रकम जमा करवाई गई है। जुनेद / 19 जून