भोपाल में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के पूजन के साथ हुआ उद्घाटन, संगठन विस्तार एवं वार्षिक सम्मेलन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा भोपाल (ईएमएस)। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल के पुष्पा नगर में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय, प्रदेश कार्यालय एवं जिला कार्यालय का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महासभा के राजेश राय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मालती राय एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे तथा राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के पश्चात महासभा के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विस्तार, समाज हित के कार्यक्रमों, आगामी वार्षिक सम्मेलन तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौकसे (गाडरवारा), प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र (पप्पू) राय, बालमुकुंद चौकसे, कमलेश राय, रामकृष्ण चौकसे, कौशल राय, विष्णु जायसवाल, दीपक राय, डॉ. एस.सी. राय, राजन जी, सुधाकर राऊत, राजेश राय , संतोष राय, घनश्याम राय, प्रमोद राय, विनोद मालवीय, विकास राय, कपिल जायसवाल, प्रकाश राय, गोपाल राय, शिवा जायसवाल एवं अनुराधा जायसवाल सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।