शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, श्रावण शुक्ल पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय, पूर्वे शुक्रोदय, पश्चिमी तिथि षष्ठी, मंगलवार, चित्रा नक्षत्रे, शुभ योगे, कौलव करणे, तुला की चंद्रमा, रवियोग, 5/6 स्वत्या सूती स्नान मुर्हूत तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक तथा चांदी का व्यापारी, उद्योगपति, चूने का व्यापारी, हीरा-जरकिन-डायमंड एवं मोती का व्यापारी होगा। मेष :- इष्ट मित्रों से लाभ, स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य एक-एक करके बन जायेंगे। वृष :- अपने प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी कार्य हाथ से निकल जाये, संभलकर चलें। मिथुन :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार, कार्य अनुकूल बन जायेंगे। कर्क :- योजनाएं फलीभूत होंगी, दैनिक सफलता के साधन जुटायें, प्रलोभन से आप बचें। सिंह :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, अनेक समस्याएं असमंजस में रखें, कार्य की बेचैनी बढ़ेगी। कन्या :- स्त्री वर्ग से तनाव के बाद शांति, भाग्य का सितारा साथ देगा, मानसिक बेचैनी होगी। तुला :- भाग्य का सितारा साथ देगा, समय अनुकूल हो, कार्य कुशलता से संतोष अवश्य होगा। वृश्चिक :-आर्थिक योजना सफल होंगी, समय पर सोचे कार्य बनेंगे, कार्य योजना पर विचार होगा। धनु :- अर्थ लाभ, कार्य कुशलता में बाधा, स्वास्थ्य नरम रहे, पराक्रम उत्साह वर्धक होगा। मकर :- उद्विघ्नता बनी ही रहेगी, किसी उत्तम समाचार से हर्ष होगा तथा प्रसन्नता बनी ही रहेगी। कुम्भ :- विरोधियों से परेशानी, चिन्ता व्याग्रता बनी रहे, विपरित स्थिति का सामना करना होगा। मीन :- अपव्यय होगा, सामान्य शारीरिक कष्ट, कार्यक्षमता मंद होगी, कार्य में रुकावट बनेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका