खेल
17-Jun-2026
...


कैनसस सिटी (ईएमएस)। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फीफा विश्वकप फुटबॉल में अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिलायी है। 39 की उम्र में लगायी इस हैट्रिक से मेसी ने ये साबित कर दिया कि बढ़ती उम्र के बाद भी उनके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा है। मेसी के इस असाधारण प्रदर्शन के कारण ही अर्जेंटीना ने आसानी से अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया। मेसी के इस प्रदर्शन को देखकर फुटबॉल विश्लेषकों और प्रशंसकों ने हैरानी जतायी है। साथ ही पूछा है कि क्या बढ़ती उम्र का भी मेसी पर कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। वहीं एक आंकलनकर्ता ने कहा कि विश्व कप में हैट्रिक लगाना अपने आप में बड़ी बात है पर जब आप लगभग 39 वर्ष के हों और तब ऐसा कारनामा करें, तो यह पूरी तरह से अविश्वसनीय लगता है। मेसी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है, इससे उनके खेल की गुणवत्ता पर प्रभाव नहीं हुआ है। मेसी ने बढ़ती उम्र में उनपर पड़ रहे विपरीत प्रभाव की बातों को आधारहीन बनाया है। साथ ही दिखाया है कि उनके खेल में अभी भी वही पुरानी धार और जीतने की भूख है, ये उन्हें उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर रखती है। मेसी ने तीनों गोल अलग-अलग अंदाज में दागे, जो उनके बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता हैं। मैच का पहला गोल उन्होंने एक करारे करारे प्रहार से दिया। दूसरा गोल मेसी ने बेहद कुशलता से बॉक्स के भीतर पहुंचकर दागा, जो उनके बेहतरीन पोजीशनिंग सेंस और गेंद को पढ़ने की अद्भुत क्षमता को दर्शाता है जबकि तीसरा गोल सबसे बेहतर रहा। वह तो उनके विंटेज बार्सिलोना के सुनहरे दिनों की याद दिलाने वाला था। इस शानदार 3-0 की जीत के साथ अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में अपना प्रभाव कायम रखा है और यह संदेश दिया है कि वे अपने खिताब की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, लियोनेल मेस्सी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी किस कारण से माने जाते हैं। ईएमएस 17जून 2026