लंदन (ईएमएस)। ब्रिेटेन की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने साल 2026 के लिए अपने 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की जो सूची जारी की है। भारतीय महिला क्रिेकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी जगह मिली है। हैरानी की बात ये है कि इसमें इसमें भारतीय पुरुष टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और युवा कप्तान शुभमन गिल को भी जगह नहीं मिली है। इस प्रकार भारत से केवल मंधाना ही इस वैश्विक प्लेटफॉर्म पर स्थान पाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे उनके बढ़ते प्रभाव का अंदाजा होता है। सलामी बल्लेबाज मंधाना ने अपने करियर में कई अहम रिकार्ड बनाये हैं। उनके नाम महिला टी20 में सर्वाधिक 34 अर्धशतक हैं। इस प्रारूप में वह 4401 रन बनाकर दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर भी हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में भी वह भारत की ओर से दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इससे उनकी असाधारण निरंतरता का अंदाजा होता है। गौरतलब है कि टाइम मैगजीन की इस प्रतिष्ठित सूची में उन खिलाड़ियों, कोचों, समर्थकों और निवेशकों को सम्मानित किया गया है। जिन्होंने खेल की दुनिया में गहरा प्रभाव डाला है। मंधाना के साथ इसमें विश्व के कुछ सबसे बड़े खेल सितारे भी शामिल हैं। इसमें अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार लेब्रॉन जेम्स, फुटबॉल स्ट्राइकर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, के अलावा दिग्गज गोल्फर रोरी मैकलॉय, क्रिकेटर टेम्बा बावुमा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। मैगजीन ने मंधाना की कई विशिष्ट उपलब्धियों को रेखांकित किया है। घरेलू एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी के रूप में भी उनकी सराहना हुई है। साथ ही वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में संयुक्त रूप से 17 शतक दर्ज हैं। मैगजीन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में उनकी कप्तानी भूमिका का भी जिक्र किया, और उन्हें पिछले साल एकदिवसीय विश्व वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की उपकप्तान के रूप में भी याद किया। साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाली मंधाना ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप में भी अविस्मरणीय प्रदर्शन किया था। नौ मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाकर, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे, वह भारत की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं। ईएमएस 17जून 2026