खेल
17-Jun-2026
...


श्रीलंकाई बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को फटकार लगायी मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका में जारी ए टीमों की त्रिकोणीय सीरीज में विवादों में फंसे भारत ए टीम के 15 साल के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बचाव किया है। इस सीरीज के एक मैच में वैभव और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच झड़प हुई थी। दोनो को ही एक दूसरे का धक्का देते हुए भी देखा गया था। जिससे बाद से ही दोनो पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसके बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि इस मामले में बीसीसीआई वैभव पर क्या कार्रवाई करता है। वहीं स पूरे मामले में अब बीसीसीआई का आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें बोर्ड ने वैभव का समर्थन किया है। गौरतलब है कि मैच के मैदान पर हुई इस आक्रामक घटना के बाद, वैभव के व्यवहार की आलोचना शुरु हो गयी थी। कई लोगों का मानना था कि खेल के मैदान पर ऐसी आक्रामकता स्वीकार्य नहीं है और एक उभरते हुए खिलाड़ी से धैर्य की उम्मीद की जाती है। इसके बाद भी बोर्ड ने वैभव को फटकार लगाने के बजाय उनका बचाव किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे विवाद को एक मामूली बात करार दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड का पूरा ध्यान टीम की जीत और टूर्नामेंट पर केंद्रित है, न कि इस तरह के बाहर के मामलों पर बात करना। सैकिया ने कहा, हम अपने खिलाड़ियों को केवल टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करने देंगे। वे ऐसी किसी भी बाहरी या अप्रत्याशित घटना से अपना ध्यान न भटकाएं। इससे साफ है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों को बचाना चाहता है। ये मामला दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए एक बेहद करीबी मैच के तुरंत बाद हुआ था। दूसरी ओर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर फटकार लगाने के साथ ही कार्रवाई की है। श्रीलंका क्रिकेट द्वारा नियुक्त मैच रैफरी प्रदीप जयप्रकाश ने विशेन हलमबागे और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारत ए के खिलाफ मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है। सूत्रों के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी और हालमबागे के बीच झगड़े को बढ़ने से रोकने वाले डिकवेला पर अधिक अपील करने के लिए कार्रवाई की गई है। हालांकि, इन खिलाड़ियों को क्या सजा दी गयी है। इसका खुलासा नहीं किया गया है। ईएमएस 17जून 2026