खेल
16-Jun-2026
...


लॉस एंजिल्स (ईएमएस)। ईरान ने फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के ग्रुप जी के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2-2 से ड्रॉ पर ही रोक दिया। इसी के साथ ही न्यूजीलैंड विश्वकप में पहली जीत हासिल करने से वंचित हो गयी। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईरान ने दो बार पिछड़ने के बाद भी अच्छी वापसी की और एक अंक हासिल किया। इस मैच में ईरान की जीत में रामिन रेजाईन की अहम भूमिका रही। उन्होंने दो गोल दागे। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से एलिजा जस्ट ने दो गोल किये पर अंत में व ड्रॉ पर ही मजबूर हो गयी। मैच की शुरुआत में ही ईरान ने हमला बोल दिय। मेहदी तारेमी के शॉट को हालांकि न्यूजीलैंड के गोलकीपर मैक्स क्रोकॉम्बे ने रोक लिया। इसके तत्काल बाद ही न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल कर ली। एलिजा जस्ट ने क्रिस वुड के पास पर गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। ईरान ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी के प्रयास तेज कर दिये। रामिन रेजाईन ने गोलकीपर क्रोकॉम्बे को छकाते हुए एक गोल दाग दिया। इस गोल के साथ स्कोर 1-1 हो गया और ईरान ने मैच में अपनी वापसी दर्ज कराई। वहीं दूसरे हाफ की शुरुआत में न्यूजीलैंड की ओर से एलिजा जस्ट ने गोल दागने में कोई गलती नहीं की। इस प्रकार टीम ने दूसरा गोल दाग दिया। ईरान ने एक बार फिर मोहम्मद मोहेब्बी को एक सटीक क्रॉस दिया, जिस पर मोहेब्बी ने हेडर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को पोस्ट के सहारे नेट में पहुंचा दिया। स्कोर एक बार फिर बराबरी पर, 2-2 हो गया। मैच के अंतिम मिनटों में दोनों ही टीमें निर्णायक गोल दागने में विफल रहीं। स्टॉपेज टाइम में क्रिस वुड का हेडर सीधे गोलकीपर बेइरानवंद के हाथों में गया जिससे मुकाबला बराबरी पर रहा। इससे , न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब न्यूजीलैंड टीम 22 जून को मिस्र के खिलाफ अगले ग्रुप जी मैच में उतरेगा, जबकि ईरान का सामना बेल्जियम से होगा। गिरजा/ ईएमएस 16जून 2026